

जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर हल्का उत्तरी विधानसभा के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने उत्तरी हल्के की युवा टीम को कांग्रेस द्वारा जारी किए गए गारंटी कार्ड को घर घर पहुँचाने की रूपरेखा बनाई इस मौके पर विधायक हैनरी ने कहा की जनता में महंगाई और बेरोजगारी थोपने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वायदे किए हैं उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र यानी कांग्रेस का गारंटी कार्ड घर घर तक पहुंचाया जाएगा। हैनरी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी को जनता पक्की बात मानती है क्योंकि विपक्षियों की दस साल की सरकार में हकीकत सबको पता चल चुकी है।हैनरी ने कहा कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जैसे सूझवान नेता को टिकट देकर बहुत अच्छा कदम उठाया है उन्होंने कहा की चन्नी को टिकट मिलने से शहर की जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हैनरी ने कहा केंद्र में स्तिथ भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चूका है नोटबंदी,जी एस टी जैसे कई निर्णयों से देश का हर वर्ग परेशान है आज देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने कहा पिछले दस वर्षो में इस भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के पास महंगाई को काबू करने के लिए कोई भी योजना ही नहीं तैयार हुई ।अंत हैनरी ने जनता से यह अपील की वह अपना कीमती वोट चरणजीत सिंह चन्नी को डाले तांकि वह सांसद बनकर शहर के अधूरे विकास कार्यो को पूरा कर सके। इस मोके पर युवा कांग्रेस के प्रधान करण कपूर,प्रिन्स ,बग्गा,रमित दत्ता,गगन ,अश्मित,निखिल,साजन सहोता,अरमान,पुष्कर,बिलालखान,सु खमन,सैम,राजा,नितिन,मणि धीर अमनदीप,चरणप्रीत,हेरी भट्टी,सौरव शर्मा, गगन, रमित दत्ता, मनी धीर उपस्थित रहे
You Might Be Interested In
- जालंधर प्रशासन संभावित बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: डिप्टी कमिश्नर
- माँ भगवती जागरण का निमंत्रण पत्र सनी कल्याण को दिया
- भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए मांगा सहयोग विजीलैंस जागरूकता सप्ताह अधीन रेडक्रास भवन में आयोजित किया जिला स्तरीय सैमीनार
- रमणीक सिंह रंधावा ने सादगी से संभाला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन का पद
- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
- भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने मंडल नंबर-1 एवं बस्ती गुंजा मंडल में किया संगठनात्मक प्रवास