


जालंधर : आबकारी विभाग ने आज ट्रांसपोर्ट नगर जालंधर में छापेमारी कर 24 बोतलें शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।उप कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग के निर्देश पर सहायक कमिश्नर (आबकारी) रेंज जालंधर वेस्ट नवजीत सिंह और सहायक कमिश्नर (आबकारी) रेंज जालंधर ईस्ट अशोक कुमार के नेतृत्व में नाजायज शराब की ढुलाई रोकने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।आबकारी अधिकारी जसप्रीत सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर सर्कल जालंधर उत्तरी सुमंत माही तथा आबकारी इंस्पेक्टर जालंधर केंद्रीय सिमरनप्रीत सिंह की टीम ने स्थानीय पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर जालंधर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संजीव कुमार को मौके पर ही 24 बोतलें पंजाब किंग शराब सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

