कांग्रेस विधायक बावा हैनरी ने जमकर निशाने साधे दिनेश ढल्ल पर : जिसे कोई नहीं संभालता उसे संभालती है भाजपा

Congress MLA Bawa Henry targeted Dinesh Dhall fiercely: BJP handles what no one handles

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गरमाई हुई है। बीते दिन नार्थ से पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वहीं आज कांग्रेस विधायक बावा हैनरी ने दिनेश ढल्ल पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिसे कोई नहीं संभालता उसे भाजपा संभालती है।

वहीं दिनेश ढल्ल को लेकर कहाकि उन्होंने राजनीतिक करियर में ऐसी कोई पार्टी नहीं छोड़ी जिस पार्टी में वह शामिल ना हुए हो। बावा ने कहाकि 5 सप्ताह पहले जब दिनेश ढल्ल को हलका इंचार्ज के पद से हटा दिया था तो उसके बाद वह भाजपा का दामन थामने पर कहने लगे कि पार्टी में उनका दम घुट रहा है। बावा ने कहा कि आप पार्टी द्वारा पद से हटाने पर दिनेश ढल्ल का दम घुटने लगा था। उन्होंने कहाकि भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है, जिसे कोई पार्टी नहीं संभालती उसे भाजपा संभाल लेती है।

दिनेश ढल्ल पहले कांग्रेस में रहे और उसके बाद अकाली दल में शामिल हुए, फिर आजाद रहकर चुनाव लड़े और बाद में आप पार्टी में शामिल हो गए, अब भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। दिनेश ढल्ल को इसके बाद अब समाजवादी पार्टी या तामिलनाडू पार्टी का हाथ पकड़ना पड़ेंगा, क्योंकि अब सारी पार्टियों में घूमने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। कमल का फूल उनके लिए खिलता है जो सारे भ्रष्टाचार करने के बाद अपने आप को बचाना चाहते है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page