

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने भाजपा पंजाब प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया से शिष्टाचार मुलाकात कर पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान राकेश राठौर ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा विभिन्न क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों और जनभावनाओं की जानकारी सतीश पूनिया को दी। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और पंजाब में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है।
सतीश पूनिया ने राकेश राठौर से कहा कि पंजाब में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच कार्य करें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश है और भाजपा एक मजबूत, विश्वसनीय तथा विकासोन्मुख विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने पर भी बल दिया।
राकेश राठौर ने कहा कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को पंजाब में और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।