दिनेश ढल के भाजपा में शामिल होने से संगठन को मिलेगी नई मजबूती : राकेश राठौर

Dinesh Dhal's joining BJP will give new strength to the organization: Rakesh Rathore

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने दिनेश ढल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी के रूप में राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। इसी कारण विभिन्न वर्गों, संगठनों और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े वरिष्ठ नेता एवं सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

राकेश राठौर ने कहा कि दिनेश ढल का भाजपा परिवार में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि लोगों का विश्वास भाजपा की राष्ट्रवादी सोच, पारदर्शी शासन और विकास के एजेंडे पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं और राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलने वाली पार्टी है, जहां प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है।

राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। यही कारण है कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहता है। दिनेश ढल के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क क्षमता का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

राठौर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने वर्षों तक जनता को केवल झूठे वादों और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझाए रखा, उनसे लोगों का मोहभंग हो चुका है। आज जनता विकास, ईमानदार नेतृत्व और स्थिर शासन चाहती है, जिसका सबसे बड़ा प्रतीक भारतीय जनता पार्टी है।अंत में राकेश राठौर ने दिनेश ढल का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके शामिल होने से पार्टी की जनाधार विस्तार की मुहिम को नई गति मिलेगी और पंजाब में भाजपा को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी नवदीप मदान नेड्डी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,पार्थ ढल,मोंटी, उपस्थित थे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page