इस साल भी बॉबी कपूर विजयदशमी के दिन बने रावण l

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर: हर साल की तरह इस साल भी बॉबी कपूर विजयदशमी के दिन रावण बने। बॉबी कपूर पिछले 3 सालों से लगातार अलग-अलग शहरों में रावण बन रही हैं। लोग रावण की बुराइयां देखते हैं लेकिन जब से वह रावण बने हैं उन्होंने रावण के गुना को अपनाया है बात करते हुए बॉबी कपूर ने बताया कि वह काफी समय से रावण का किरदार निभा रहे हैं लोगों ने सिर्फ रावण की 10 बुराइयों को ही देखा है लेकिन रावण के किरदार को निभाते हुए उन्होंने रावण के कुशल राजा, राजनीतिज्ञ, महान संगीतकार, वेदों के ज्ञाता, शिव भक्त‌ जैसे गुना को पहचान है। रावण के बारे में जानकर उनके मन में लंकापति के लिए सम्मान की भावना जाग गई है। राक्षस होने के बावजूद रावण को महान ब्राह्मण माना जाता है।

– शिव भक्त रावण

रावण भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। ऐसा माना जाता है कि रावण ने भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश पर्वत को अपने साथ लंका ले जाने के लिए उठा लिया था, लेकिन भगवान शिव ने अपनी पैर की छोटी उंगली से दबा कर पर्वत नीचे कर दिया था। इस वजह से रावण की उंगलियां दब गई और वे दर्द के कारण चिल्ला पडे़। लेकिन वे भगवान शिव की शक्ति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शिव तांडव स्त्रोत का निर्माण किया। जिससे महादेव ने प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद दिया था।

– ब्रह्मदेव के वंशज

रावण के पिता ऋषि विश्रव ब्रह्मदेव के पुत्र प्रजापति पुल्सत्य के पुत्र माने जाते हैं। इस नाते रावण ब्रह्मदेव के परपोते हुए।

– वेदों के ज्ञाता

रावण के पिता एक ऋषि थे और माता एक राक्षसी। ऐसा कहा जाता है कि रावण दुनिया के सबसे ज्ञानी पुरुषों में से एक थे। वे सभी वेदों के साथ-साथ विज्ञान, गणित, राजनीति

जैसे अन्य कई शास्त्रों का ज्ञाता थे।इस कारण वे राक्षस कुल के होने के बाद भी उन्हें विद्वान माना जाता है।

– कुशल राजा और राजनीतिज्ञ

कई रामायणों में ऐसा माना जाता है कि जब रावण मृत्यु के समीप थे, तब भगवान राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से कहा था कि जाओ रावण को प्रणाम कर उनसे राजनीति का ज्ञान प्राप्त करके आओ। ऐसा कहा जाता है कि रावण राजनीति के बहुत बड़े ज्ञाता थे और एक कुशल राजा थे। उनकी प्रजा को किसी चीज की कमी नहीं थी और उनका राज्य इतना समृद्ध था कि लंका के सबसे गरीब व्यक्ति के पास भी सोने के बरतन हुआ करते थे।

– महान संगीतकार

ऐसा माना जाता है कि लंकापति को संगीत का बहुत शौक था और वे स्वयं भी बहुत कुशल संगीतकार थे। उन्हें बहुत अच्छा वीणा बजाना आता था। साथ ही यह भी माना जाता है कि उन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव तांडव स्त्रोत का भी निर्माण किया था।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page