इस जिले में ASI की हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर की बेरहमी से हत्या

In this district, ASI was brutally murdered by assailants by shooting him in public.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

अमृतसरः अमृतसर से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। मजीठा इलाके में आज सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।शहीद हुए पुलिस अधिकारी की पहचान एएसआई जोगा सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगा सिंह आज सुबह जब अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस जानलेवा हमले में उन्हें दो गोलियां लगीं, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली लगने के कारण खून बहुत ज्यादा बह गया और कुछ ही देर में उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़प कर अपना दम तोड़ दिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page