हड़ताल को लेकर सीएम भगवंत मान का एक्शन : मांगी मुलाजिमों की लिस्ट

CM Bhagwant Mann takes action on strike: asks for list of employees

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब में महा हड़ताल को लेकर सीएम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए। ऐसे में सरकार ने बिना परमिशन के ड्यूटी से गैरहाजिर मुलाजिमों की लिस्ट तलब कर ली है। इसके लिए सेक्रेटरी लेवल के अफसरों को आज का ही टाइम दिया गया है। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सरकार का तर्क है कि इनके काम न करने की वजह से लोगों को परेशानी हुई।letter17

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने भी मुलाजिमों को लेकर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने मुलाजिमों से जालंधर में एक बजे की मीटिंग तय की थी। उससे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि हड़ताल खत्म करो, तभी बातचीत होगी। दोनों चीजें साथ नहीं चलेंगी। इसके बाद मुलाजिम मीटिंग करने गए तो सीएम ने उन्हें टाइम नहीं दिया।

वहीं 7 लाख से ज्यादा मुलाजिमों-पेंशनर्स की महा हड़ताल की वजह से गुरूवार को सरकारी कामकाज ठप रहा। सरकारी दफ्तर, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। जालंधर में मुलाजिमों और पुलिस में धक्कामुक्की हुई। दरअसल, मुलाजिम यहां रोड जाम करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्के देकर हटाने की कोशिश की। जिसमें कुछ मुलाजिम सड़क पर बैठ गए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page