

जालंधर : वार्ड नंबर 80 के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाबा रुलिया शाह जी के बैक साइड नई सीवर लाइन एवं वाटर सप्लाई की नई पाइप लाइन डालने के विकास कार्य का आज विधिवत मुहूर्त किया गया। इस विकास कार्य का शुभारंभ जालंधर नार्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर श्री विनीत धीर तथा अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर पार्षद गगन बाली, बाबा दीपा हीर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्र के इंडस्ट्रियलिस्ट मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन एवं पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल ने मेयर श्री विनीत धीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 80 के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, पानी, सड़क अथवा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द हल करवाया जाएगा अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।इस मौके पर मेयर श्री विनीत धीर एवं चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल को माला एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंडस्ट्रियलिस्ट एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें सुनील कपूर, दर्शन शर्मा, मनोज कुमार, रोहित मल्होत्रा, ऋषि कपूर, तुसार कपूर, अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल, साहिल अग्रवाल एवं सुरेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।क्षेत्रवासियों ने नई सीवर एवं वाटर सप्लाई पाइप लाइन के कार्य का स्वागत करते हुए इसके लिए मेयर विनीत धीर एवं चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।