

जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत मकसूदां स्तिथ इंद्रा कॉलोनी निवासियों ने क्षेत्र के विकास कार्य पूर्ण होने पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के अनुसाशन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी का उनके कार्यलय पहुंचकर आभार व्यक्त किया। इस मोके पर हैनरी ने कहा की नार्थ हल्के की जनता के हितो की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और न ही विकास कार्यो में कमी आने दी जाएगी उन्होंने कहा हल्के को विकास और खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। हर वार्ड में पीने के पानी के लिए नए ट्यूबवेल , नई सड़के और एल ई डी लाइटे लग रही है और क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त व् हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाए जा रहे है इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग भी माँगा। हैनरी ने कहा कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान उन्होंने और उनके पुत्र विधायक हैनरी ने पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा की है और बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करवाए हैं पर आज पंजाब में कांग्रेस की सत्ता न होने के बावजूद भी वह उसी तर्ज पर विकास कार्य करवा रहे है । अंत हैनरी ने कहा की जनता की जो भी समस्याएँ है वह बिना किसी झिझट से उनके कार्यालय में आ सकते है उन सब का कार्य किया जाएगा और समय समय पर जनता से प्रतिक्रियाएं भी ली जाएँगी। इस दौरान प्रधान संत लाल,शामू अडवाणी,अनिल अदलान,रुक्की निलानी,संध्या,जसपाल,कश्मीरी लाल,सेवा राम जग्गा राम आदि इलाका निवासी मौजूद थे।