जालंधर : 2000 के नोट को लेकर इस इलाके मे हुआ खुनी टकराव

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : बीते दिन पहले आरबीआई की ओर से 2000 के नोटों पर पाबंदी लगा दी गई थी। जिसको लेकर लोगों में भय बन गया। अब 2000 के नोट लेने में भी लोग कतराने लगे हैं। क्योंकि आरबीआई ने अब 2000 के नए नोटों की छपाई ओर रोक लगा फि है। और 30 सितंबर तक सभी नोटो को जमा करवाने के लिए कहा गया है। जिसकी प्रतिक्रिया बीते मंगलवार को बैंकों में नोट जमा करवाना शुरू कर दिया है। अब तो यह हाल हो गया है कि लोग इन नोटों को लेकर इस हद तक लड़ रहे है। कि मानो एक दूसरे के खून के प्यासे ही हो गए हो जालंधर के गुलमोहर सिटी से एक मामला सामने आया है। जहां बीते दो दिन पहले एक फेक्टरी संचालक व्यक्ति द्वारा कबड़िये को स्क्रेप बेची गई थी। जिसकी उक्त कबड़िये राम संजीवन द्वारा 2000 के नोट देकर उसकी पैमेंट की गई। लेकिन उक्त युवक द्वारा यह कहा गया कि 2000 रुपये के नोट नही लेंगे। जबकि आरबीआई ने यह नही कहा कि अब यह नोट चलेंगे नही। इस बात को लेकर दोनों पक्षो में झगड़ा हो गया। जिसके बाद उक्त कबड़िये की और से सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवा पुलिस करवाई करवाई गई। इसी मामले को लेकर आज दोबारा उक्त मामले को लेकर झगड़ा हो गया। जहां राम संजीवन ने कहा कि आज दोबारा वह 15 से 20 युवक हथियार लेकर आये और हम पर हमला कर दिया। देखते ही देखते माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया। कि वहां जंग का मैदान बन गया। और कबड़िये व उसके परिवार पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। जिसमें राम संजीवन और एक महिला शांति दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ दोनों सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे इस सारी घटना में हमला करने आये एक युवक जिसकी पहचान जसप्रीत सिंह निवासी भगत सिंह कालोनी के रूप में हुई है। उस पर भी कबड़िये के साथियों की और से हमला कर दिया गया। जिसे गम्भीर चोटे आई है। जिसे इलाज के लिए थाना आठ की पुलिस अपने साथ सिविल अस्पताल में ले आई। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी और फेक्टरी चालक के बेटे गोलू ने कहा कि कल मेरे पिता पर दो हजार रुपये ने नोट न लेने को कहा था। तो उक्त सभी वहां पर मौजूद प्रवासियों ने उसके पिता को घेर लिया। जब वह वहां पहुंचा तो उन्होंने मेरे पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद आज जब मैं अपने दोस्त के साथ जा रहा था तो दोबारा फिर उन्होंने मेरे व मेरे दोस्त पर हमला कर दिया।

बता दें कि बीते दिन फैक्टरी मालिक और कबाड़िये के 7.5 किंवटल स्क्रैप बेचने को लेकर बात हुई थी। पीड़ित कबाड़िए का कहना है कि इस दौरान उनकी और फैक्टरी मालिक के बीच स्क्रैप का 30 हजार रुपए सौदा हुआ था। कबाड़िये ने उक्त फैक्टरी मालिक को 30 हजार रुपए में 2000 रुपए के नोट देने की बात कही। लेकिन फैक्टरी मालिक ने 500 रुपए के नोट लेने के लिए कहा। जिसके बाद पहले तो दोनों में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। जिसके बाद दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक का सिर फट गया, जबकि दूसरे व्यक्ति के भी काफी चोटे लगी थी। बीते दिन भी दोनों पक्षों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दोनो पक्षों में सिविल अस्पताल में दोबारा से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने हूटर बजा दिया। जिसके बाद सिविल में मौजूद पुलिस मौके पर आ गई और मामले को शांत करवाया। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने मेडिकल करवाकर थाना 8 में शिकायत दे दी थी। वहीं आज एक बार फिर से दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786