जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण

Jalandhar BJP will broadcast Prime Minister Modi's 'Mann Ki Baat' programme at 150 locations in three assembly constituencies on August 30.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी द्वारा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी संबंध में आज स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड (शीतला माता मंदिर के निकट) में जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि आगामी 30 अगस्त (रविवार) को जालंधर की तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 150 स्थानों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों, जनहितकारी संदेशों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक विषयों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ, वार्ड और मोहल्ले में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ेंगे ताकि “हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचे”। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।

बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न मंडलों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, हनी कंबोज, अश्वनी भंडारी, जिला सचिव अमित भाटिया, मनोज अग्रवाल, शाम शर्मा, सनी शर्मा, हिमांशु शर्मा, ब्रजेश शर्मा, युगेश मल्होत्रा, गोल्डी भाटिया, कुणाल शर्मा, सुनील मंटो, बलजीत प्रिंस, मुनीश बल, ऋषि बहल, हैप्पी दीवान, मनहर पाषाण, राजेश मल्होत्रा, आशीष सहगल, अजय ठाकर, संदीप कुमार, गोल्डी भगत, सूरज मिश्रा, ललित बब्बू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page