

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के नजदीक धरना दिया। कांग्रेस इन प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन कर रही है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। यह घटनाक्रम जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा है, जिसके समर्थन में राहुल गांधी मुखर रहे हैं।राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में शीर्ष नेतृत्व ने सीधे हुंकार भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई. देखते ही देखते सड़क छावनी में तब्दील हो गई और पुलिस की गाड़ियां दौड़ीं. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खींच-खींचकर बसों में वहां से लेजाया गया.लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस के जारी उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सीधे बातचीत की. माना जा रहा है कि सरकार की ओर से गतिरोध सुलझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की जा रही है.