

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस हाईकमान ने आला नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी है।संभावना के मुताबिक पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के मुताबिक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग प्रेदश कांग्रेस के प्रधान और प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नेता के पद पर बने रहेंगे।इसके अतिरिक्त विजय इंद्र सिंगला, सुखजिन्द्र रंधावा, डाक्टर अमर सिंह को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।