नार्थ हल्के में हैनरी जुटे मिशन 2027 की तैयारी में,पुराने सहयोगियों की करवाई कांग्रेस में घर वापिसी

In the North constituency, Henry is busy preparing for Mission 2027, facilitating the return of old allies to Congress.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: नार्थ हलके में हैनरी मिशन 2027 की तैयारी में जुट गए है और उन पुराने सहयोगियों को साथ लाने की तैयारी में है जो किसी भी वजह से कांग्रेस को छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हो गए थे इसी कड़ी में आज वार्ड न 1 से सराभा नगर निवासी रिटायर्ड डीएसपी अश्वनी कुमार ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी को छोड़कर उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में घर वापिसी की।

इस दौरान अश्वनी कुमार ने कहा की कांग्रेस छोड़ना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी वह कुछ लोगो के बहकावे में आकर यह कदम उठा बैठे थे। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सत्ता के दौरान उत्तरी हल्के में विधायक हैनरी द्वारा जिस रफ़्तार से विकास कार्य हुए थे वह रफ़्तार अब आम आदमी की सत्ता के दौरान थम चुकी है क्यूंकि पंजाब की आम आदमी और केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है और न ही इनके पास विकास कार्य हेतु योजनाएं है। उन्होंने कहा राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल है।आज प्रदेश में कोई भी पंजाबी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। खराब कानून व्यवस्था के कारण हर वर्ग परेशान है।

कांग्रेस पार्टी में घर वापिस आए अश्वनी कुमार सहित जगदीश सैनी,बलबीर सिंह,अमरीक सिंह,जगदीश स्याल,बग्गा का विधायक अवतार हैनरी ने स्वागत किया और उनके भविष्य की मंगल कामना की और कहा की कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। अंत अश्वनी कुमार सहित अन्य नेताओं ने विधायक हैनरी को यह आश्वासन दिया की वह उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा करेंगे और कहा आगामी विधानसभा चुनाव सन 2027 में एक बार फिर विधायक हैनरी पवित्र विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

इस मोके पर पार्षद आशु शर्मा,पार्षद पति गौरव शर्मा नोनी,सरदार कुलदीप सिंह,हरचरण सिंह ,प्रधान गुरदीप सिंह,रशपाल सिंह मांगट,चरंजीव बहल,सीए भूपिंदर सिंह हीर,संतोख सिंह जसवीर सिंह ,मुकेश सैनी,गीता आदि भारी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page