

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के थाना तीन पुलिस टीम की तरफ से आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना तीन के अंतर्गत पड़ते भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसका मकसद थाना तीन क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीश लाल ने बताया कि मानयोग पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, एडीसीपी मुख्तयार राय के आदेशों के अनुसार पर थाना तीन क्षेत्रों में थाना की तरफ से पुलिस पार्टी टीम बना गश्त व चेंकिंग अभियान किया जा रहा है अभियान के दौरान, पुलिस टीमें लगातार मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर रही हैं। संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की गहन चेकिंग की जा रही है। जरूरत के हिसाब से कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
थाना मुलाजिमों की और से लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं। वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पुलिस का लक्ष्य जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखते हुए हर नागरिक को सुरक्षित माहौल देना है।