

जालंधर : पंजाब में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता पंजाब में अपराध का जा रहा है। बीते दिनों में ताजा वारदात अमृतसर जिले के चीचा कलां गांव की है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने इस वारदात को लेकर पंजाब सरकार पर हमला बोला है। यहां तीरथ सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि तीर्थ गुरुद्वारे में माथा टेकने गया था, वहीं बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। लक्की बिंदा ने लिखा है कि अमृतसर देहाती में कानून का जनाजा निकल चुका है। इस कत्ल के बाद लोगों में भारी रोष है।
स्थानीय लोगों और विपक्ष का कहना है कि अमृतसर देहाती के एस.एस.पी. को सिर्फ राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति करनी आती है। इसी कारण अमृतसर देहाती में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।
बिंदा ने कहा कि यहां रोज कत्ल हो रहे हैं बहू-बेटियां विधवा हो रहीं हैं। पंजाब में हालात ये हैं कि भारत-पाक बॉर्डर से लगते जिलों में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब गोलियों की आवाज न सुनाई दे। हर रोज किसी मां का बेटा, किसी बहन का भाई, किसी पत्नी का सुहाग उजड़ रहा है।