

जालंधर : भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में अर्जुन नगर 40 क्वाटर स्थित वाल्मीकि मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह सिटी वाल्मीकि सभा चेयरमैन राज कुमार राजू व उनकी धर्मपत्नी ने पूजन किया और सभी को भगवान के प्रकट उत्सव की बधाई दी।

इस मौक पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब केसरी ग्रुप अभिजय चोपड़ा, अजीत समाचार संस्थापक डॉ बलजिंद्र सिंह,आम आदमी पार्टी नेता चंदन ग्रेवाल, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, रवनीश राज शर्मा, दर्शन कपूर, हैप्पी स्टील मैन बब्बी चड्डा व अन्य समाज सेवक उपस्थित रहे 
राज कुमार राजू ने कहा कि भगवान ने हमें समरसता, प्रेम और त्याग एवं भक्ति का संदेश दिया है, जिस पर चलकर ही हम इस जीवन के भवसागर से पार हो सकते हैं। आप को बता दें कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का आदिकवि कहा जाता है। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, संघर्षों और मर्यादा का वर्णन मिलता है। रामायण भारतीय समाज को सत्य, धर्म, कर्तव्य, त्याग, करुणा और सदाचार की प्रेरणा देती है।समारोह के दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिधियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया गया।
इस मौके पर चेयरमैन राज कुमार राजू, प्रधान पंकज सहोता, भारत भूषण गिल, सौनू कुमार, काला राम, अनिल कुमार, रिची भाटिया, बिल्ला घरदीवाल, पंकू सहोता, गौतम भाटिया, नीव ग्रेवाल, महिला विंग से अमृता भाटिया, सुमन सहोता, काव्या, तृप्ता सहोता, सविता, शीला देवी, गीता रानी, आरती खौसला, चेतना, राज कुमारी अडिवाल, कमलेश कुमारी, साक्षी, प्रतिभा, रोज सहित सदस्य मौजूद थे।