

जालंधर : सोढल मार्किट कमेटी प्रधान व युवा कांग्रेस नेता वंश ने नॉर्थ हल्का विधायक जूनियर अवतार हैनरी बावा की कार्यशैली, राजनीतिक अनुभव और जनता के साथ उनके लंबे जुड़ाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
वंश ने कहा कि नॉर्थ हल्का विधायक जूनियर अवतार हैनरी बावा ने काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है। उनकी जमीन से जुड़ी कार्यशैली, कार्यकताओं की बात सुनने और आम लोगों की समस्याओं को समझने की क्षमता संगठन के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि बावा हैनरी का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक समझ और कार्यकताओं के साथ आत्मीय संबंध पार्टी के लिए महत्वपूर्ण पूंजी हैं। विधायक रहते हुए भी उन्होंने जालंधर नॉर्थ के सभी क्षेत्रों में जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखा और आज भी पार्टी के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। और वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ बावा हैनरी का अनुभव और युवा कार्यकताओं के साथ उनका संवाद संगठन को मजबूती प्रदान कर सकता है।
वंश ने कहा कि मिशन 2027 के संदर्भ में विधायक जूनियर अवतार हैनरी बावा की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यकताओं के साथ मजबूत जुड़ाव जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस की जमीनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकता है