

जालंधर : नवरात्रों के आगमन से पुलिस कमीश्नरेट के थाना तीन प्रभारी जगदीश लाल ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर एंटी-सबोटाज चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियानं जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह व एडीसीपी मुख्तयार राय के दिशा-निर्देशों के तहत थाना पुलिस मुलाजिमों द्वारा किया गया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीश लाल ने बताया कि नवरात्रे 11 अक्तूबर रविवार से शुरू होने जा रहे हैं और नवरात्रों के दिनों में धार्मिक व सार्वजनिके स्थलों पर काफी भीड़-भाड़ रहती है।
जगदीश लाल ने बताया कि थाना पुलिस टीमों ने चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण कर रही । पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार फील्ड स्तर पर निगरानी भी की जा रही है। मुख्य चौराहों पर थाना तीन की तरफ से स्पेशल नाकेबंदी और संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस मुलाजिमों की तरफ से निगरानी रखी जा रही है आप सभी इलाका निवासियों से अपील है कि अगर कोई भी आप के आसपास लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इलाके के थाना या फिर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना करे