

जालंधर : जिस व्यक्ति पर बाला जी की पूरी कृपा हो तो वह व्यक्ति कभी भी जिन्दगी में अपनी हार नहीं मामने वाला व्यक्ति होता है आप को बता दें कि पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां सभी पार्टियों की नजरें सत्ता हासिल करने में है। वहीं नार्थ हलके के बाद सेंट्रल हलके में आप पार्टी में सियासत गरमा गई है। दरअसल, पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने विधायक रमन अरोड़ा को सिक्योरिटी वापिस दे दी है। ऐसे में सेंट्रल हलका इंचार्ज नीतिन कोहली की आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, कयास लगाये जा रहे है कि नार्थ हलके की तरह पार्टी सेंट्रल हलके में भी उल्टफेर कर सकती है। अगर सेंट्रल हलके में उल्टफेरा हुआ तो नीतिन कोहली के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।