2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने को सरदार परगट सिंह ने कैंट हलका वर्करों में भरा जोश 

Sardar Pargat Singh filled the enthusiasm of Cantt light workers to form the Congress government in Punjab in 2027

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने आज अपने विधानसभा हलके जालंधर कैंट में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अभी से पूरी तरह कमर कसने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और मेहनत से निभानी होगी।

बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार परगट सिंह को भरोसा दिलाया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वे दिन-रात एक कर देंगे। कार्यकर्ताओं ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह पूरे पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने और सरकार बनाने के लिए काम करें, जालंधर कैंट हलके की चिंता उन पर छोड़ दें। हलके के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे और उन्हें हलके से पहले से भी बड़ी जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए लोगों के बीच लगातार संपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि 2027 के चुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल सके।

इस दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में बिगड़े हालातों पर भी चिंता जताई गई। बैठक में कहा गया कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश हैं तथा राज्य को एक मजबूत, जवाबदेह और जनहितैषी सरकार की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कांग्रेस की एकजुटता से 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

 

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page