शिव नगर में भजन संध्या ‘इक शाम बाबा दे नाम’ में शामिल हुए अश्वनी अग्रवाल, आयोजकों ने किया सम्मानित

Ashwani Agarwal participated in the Bhajan Sandhya 'Ik Shaam Baba De Naam' in Shiv Nagar, was honored by the organizers.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  वार्ड नंबर-80 के शिव नगर स्थित सीता राम पार्क में हनुमंत सेवा परिवार द्वारा भव्य भजन संध्या ‘इक शाम बाबा दे नाम’ का श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत कर बाबा जी के चरणों में शीश नवाया।IMG 20261101 WA0455

भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक कुमार गौरव ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूरा पंडाल बाबा जी के जयकारों और भजनों से गूंज उठा तथा श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण के साथ पंजाब की तरक्की और खुशहाली की कामना की। उन्होंने हनुमंत सेवा परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान हनुमंत सेवा परिवार के आयोजकों द्वारा अश्वनी अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page