

जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर कर्मचारियों और किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार अब इन वर्गों की समस्याओं के समाधान को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही।
लक्की बिंद्रा ने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों और जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि किसान भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ठोस समाधान सामने नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और किसानों का पंजाब के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में अहम योगदान है।उन्होंने कहा कि केवल बैठकों, घोषणाओं और आश्वासनों से इन वर्गों का भरोसा नहीं जीता जा सकता, बल्कि सरकार को नीतिगत स्तर पर ऐसे फैसले लेने होंगे जिनका वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचे।
लक्की बिंद्रा ने दावा किया कि पंजाब की जनता अब सरकार – की कार्यप्रणाली से निराश हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना रही है।