नशे के खिलाफ 30 सितंबर को जालंधर में होगा बड़ा जनजागरण, भाजपा के सेल-मोर्चा प्रधानों ने संभाली रैली की कमान

A massive public awareness campaign against drug abuse will be held in Jalandhar on September 30th; BJP cell and front heads will lead the rally.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब भाजपा द्वारा 30 सितंबर को जालंधर में नशे के खिलाफ आयोजित की जा रही विशाल रैली को लेकर भाजपा के सेल एवं मोर्चा प्रधानों ने कमर कस ली है। रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने को लेकर जालंधर भाजपा शहरी के सेल एवं मोर्चा प्रधानों की विशेष बैठक भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की और सैल मोर्चा प्रभारी संजीव मनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया|इस बैठक में सेल एवं मोर्चा प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और समाज के विभिन्न वर्गों को रैली से जोड़ने के लिए सुझाव दिए। नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश हर मोहल्ले, हर परिवार और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के विभिन्न सेल एवं मोर्चे अपने-अपने सामाजिक एवं संगठनात्मक संपर्कों के माध्यम से युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। वही अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा के सेल और मोर्चे संगठन की जमीनी ताकत हैं और नशे के खिलाफ जनजागरण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर की रैली को लेकर प्रत्येक सेल एवं मोर्चा अपने स्तर पर लोगों से संपर्क करेगा और नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता का संदेश मजबूत करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस बैठक में विष्णु जोशी, अश्वनी दीवान,भगत, शालु,पंकज जुल्का,मंगा पहलवान, सूर्या मिश्रा,अजमेर बादल,प्रमोद कश्यप,सोनु हंस,वरुण तनेजा,बावा ,रवि विनायक,संजय भगत आदि साथी मजूद रहे ।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page