1984 के सिख नरसंहार,पंजाब में आतंकवाद और बेकसूर हिंदुओं की हत्याओं लिए कांग्रेस जिम्मेदार : अशोक सरीन हिक्की

Congress is responsible for the 1984 Sikh massacre, terrorism in Punjab and the killings of innocent Hindus: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब भाजपा द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित ‘जख्म 84’ कार्यक्रम के तहत 1984 के सिख नरसंहार में मारे गए हजारों निर्दोष सिखों को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस की भूमिका पर तीखा हमला पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लो समेत भाजपा के केंद्रीय नेता रवि शंकर प्रसाद, राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पुनिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह,राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी, दिल्ली सरकार में मनजिंदर सिंह सिरसा,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पीढ़ित परिवारों के साथ पार्क व्यू होटल में कार्यकम के दौरान बोला गया। इस कार्यक्रम में जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा प्रधान शीतल अंगूराल, पंजाब भाजपा सचिव अमरजीत सिंह अमरी, जालंधर भाजपा सह-प्रभारी हरजीत सिंह संधू और पूर्व जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के सिख नेता एवं नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता मनजीत सिंह टीटू, अमरजीत सिंह गोल्डी, गोल्डी भाटिया, मखन सिंह अड्डा होशियारपुर, जसबीर सिंह जज, जोली, अमनप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 1984 का सिख नरसंहार, पंजाब में आतंकवाद का काला दौर और बसों से हिंदू यात्रियों को उतारकर बेकसूर हिंदुओं की हत्याएं कांग्रेस की सत्ता की स्वार्थपूर्ण राजनीति का काला इतिहास हैं। दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सिखों का योजनाबद्ध नरसंहार देश के लोकतांत्रिक इतिहास का बेहद शर्मनाक अध्याय है। कांग्रेस शासन के दौरान कांग्रेस नेताओं पर लगे गंभीर आरोपों और दंगाइयों को मिले राजनीतिक संरक्षण ने हजारों परिवारों को उजाड़ दिया। सत्ता की भूख में इंसानियत और देश की एकता को कुचलने का काम किया गया। कांग्रेस की राजनीति ने हिंदू-सिख भाईचारे को तोड़ने और पंजाब की शांति को आग में झोंकने का काम किया।

शीतल अंगूराल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में हिंदू-सिख भाईचारे को लहूलुहान किया और हजारों परिवारों को उजाड़ दिया। 1984 में निर्दोष सिखों का कत्लेआम हो या पंजाब में आतंकवाद के काले दौर में निर्दोष हिंदुओं और सिखों की हत्याएं, हर बार आम परिवारों ने इसकी भारी कीमत चुकाई। कांग्रेस की गलत नीतियों और सत्ता की राजनीति ने पंजाब की कई पीढ़ियों को डर, हिंसा और असुरक्षा के माहौल में जीने पर मजबूर किया। निर्दोष सिख नौजवानों के फर्जी एनकाउंटर के आरोप और बसों से यात्रियों को उतारकर और टारगेट कर हिंदुओं की हत्याओं अपहरण,जबरी फिरौती वसूली जैसी घटनाएं पंजाब के इतिहास के कभी न भूलने वाले काले अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय क्यों नहीं मिला।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक 1984 के दंगों के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने और पीड़ित परिवारों को न्याय से वंचित रखने का काम किया। भाजपा ने हमेशा दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में 1984 के मामलों की दोबारा जांच और विशेष जांच दल (SIT) के माध्यम से कार्रवाई को गति मिली तथा कई दोषियों को सजा तक पहुंचाया गया।इस विषय पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि 1984 के सिख नरसंहार और पंजाब में आतंकवाद के दौरान निर्दोष हिंदुओं एवं सिखों की हत्याओं के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। जो आरोपी अभी भी कानून की पकड़ से बाहर हैं, उन्हें भी न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने, लंबित मामलों की पैरवी करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम किया जाएगा।अंत में सभी नेताओं ने निर्दोष मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हिंदू-सिख एकता पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है और इसे किसी भी राजनीतिक दल को अपने स्वार्थ के लिए कमजोर नहीं करने दिया जाएगा।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page