एस.एस.आर.-2026 के अंतर्गत योग्य मतदाताओं की सुविधा के लिए 25 अक्तूबर को विशेष कैम्प

Special camp on 25th October for the convenience of eligible voters under SSR-2026

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर, 21 अक्तूबर : मतदाता सूचियों की विशेष सरसरी शुद्धिकरण (एस.एस.आर.)-2026 के अंतर्गत 25 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर- कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार एस.एस.आर.-2026 के अंतर्गत योग्य मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 25 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगने वाले इन कैम्प के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) अंतिम मतदाता सूची सहित उपस्थित रहेंगे और लोगों को अपने नाम की जांच करने में सहायता करेंगे। साथ ही, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से रह गए योग्य व्यक्तियों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को नाम दर्ज करवाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। योग्यता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों सहित फॉर्म नंबर 6, 6ए और 8 भरने तथा जमा करवाने में भी सहयोग किया जाएगा।

वालिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला चुनाव अधिकारी और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे है, जहां मतदाता अंतिम मतदाता सूची में अपने नाम की जांच और पुष्टि कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर 2026 तक लगातार वृद्धाश्रमों और कुष्ठ आश्रमों में रह रहे योग्य व्यक्तियों के मतदाता के तौर पर रजिस्ट्रेश के लिए विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में युवा मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला चुनाव अधिकारी ने योग्य नागरिकों से अपील की कि वह अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में अवश्य जांचें और यदि नाम दर्ज नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए विशेष कैम्प का लाभ उठाएं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page