नफरत के बाजार पर भारी पड़ रही ‘मोहब्बत की दुकान’, अब 23 से ही हर रोज सजेगीः रविश राज

'Mohabbat Ki Dukaan' is overshadowing the market of hatred, now it will be decorated every day from 23rd: Ravish Raj

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कांग्रेस नेता और पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने बताया कि नफरत के बाजार में लांच की गई ‘मोब्बत की दुकान’ को लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिला है। जिसके चलते फैसला लिया गया है कि अब यह दुकान 25 अक्तूबर को हर हफ्ते सजाने की बजाए 23 अक्तूबर से हर रोज सजाई जाएगी। शुक्रवार को आदर्श नगर पार्क के बाहर सुबह 6 से 7 बजे तक लगाई जाएगी। उसके बाद 24 को कंपनी बाग पार्क और फिर 25 को सूर्या एन्क्लेव के रोज गार्डन के अलावा 26 को प्रताप बाग पार्क में मोहब्बत की दुकान पर चाय की चुस्कियां ली जाएंगीष यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

रविश राज शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों डीसी दफ्तर के सामने स्थित पुडा कॉम्प्लेक्स में इस मोहब्बत की दुकान की शुरुआत की गई थी। जहां लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए लोगों के साथ चर्चा की गई थी। अब लोग उनके साथ संपर्क कर रहे हैं और मोहब्बत की दुकान उनके इलाके में लगाने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। वह अपने क्षेत्र के किसी न किसी पार्क में हर रोज जाएंगे और सुबह 6 बजे से 7 बजे तक चाय की चुस्कियों के साथ लोगों से दिल से दिल की बात करेंगे। इस दौरान लोगों के सुख-दुख साझा किए जाएंगे, उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके सुझावों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और दूरी के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। मोहब्बत और भाईचारे के संदेश के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page