

जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
एडीसीपी मुख्तयार राय ने कहा कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने स्पष्ट आदेश जारी किए है कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और नॉर्थ हल्का के अलग अलग इलाकों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर नशा तस्करों की सूची बनाई गई है और उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और ताकि इलाके को नशा मुक्त बनाया जाएगा और मादक पदार्थ की उपलब्धता पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी।
यह निर्णय सोच-समझकर कर और डीजीपी गौरव यादव, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे ‘ की समीक्षा किए जाने के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा “हमने सभी थाना पुलिस अधिकारियों को इस अभियान का नेतृत्व करने को कहा है, ताकि इलाके को सही मायने में नशा मुक्त बनाया जा सके।”
आप नशा से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी Safe Punjab Helpline (9779100200) पर गुप्त रूप से दे सकते हैं।