सैंकड़ो नौजवानो के साथ साहिल शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा जालंधर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली

Along with hundreds of youth, Sahil Sharma took over the responsibility of the post of President of BJP Yuva Morcha Jalandhar.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला जालंधर के नवनियुक्त अध्यक्ष साहिल शर्मा का पद ग्रहण समारोह आज जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साहिल शर्मा को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, अमरजीत सिंह अमरी, के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,दिनेश ढल्ल,रमन पब्बी,सेल कॉर्डिनेटर संजीव मनी,प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री भरत महाजन,सौरव कपूर,प्रदेश उपप्रधान आशु अम्बा,रमन पब्बी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।IMG 20261101 WA0471

इस अवसर पर पंजाब युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों भरत महाजन, सौरव कपूर,आशु अम्बा,यजीत हुरिया,अरुण कालिया,पंकज लूथरा,विश्व ग्रोवर एवं पंकज जुल्का को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नौजवानों को विशेष संदेश देते भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा आज नए अवसरों, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना भी है।उन्होंने कहा कि साहिल शर्मा जैसे युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी मिलना संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। उन्हें विश्वास है कि साहिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ जालंधर के युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने, उनकी समस्याओं को उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगे।वही नवनियुक्त जिला जालंधर भाजपा युवा मोर्चा प्रधान साहिल शर्मा ने जिम्मेवारी देने के लिए जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की समेत सभी बढ़े नेताओं का धन्यवाद कर बोला पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करूँगा।इसके लिए मुझे जो कुछ भी करना पड़ा करके जालंधर के सभी विधानसभा इलाको से 2027 मे भाजपा के विधायक बनाने में अपने सभी युवा साथियों एवं सीनियर नेताओं के साथ से युवा मोर्चा भाजपा की प्रचंड जीत में महत्पुराण भूमिका निभायेगी।

*युवाओं में दिखा विशेष उत्साह*

समारोह के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित युवाओं ने साहिल शर्मा को भरोसा दिलाया कि वे उनके नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष साहिल शर्मा एवं युवा मोर्चा की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।समारोह ने जालंधर भाजपा युवा मोर्चा में नई ऊर्जा, नए उत्साह और युवा नेतृत्व के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।इस अवसर पर जालंधर भाजपा उपप्रधान मीनू शर्मा,गोल्डी भाटिया,सचिव शालू,सनी शर्मा,तरसेम थापा,अमित भाटिया,मोनू पूरी,मनहर पाषाण,तरुण छाबड़ा,पार्थ ढल्ल,विक्की कौशल आदि भारी संख्या में नौजवान हाज़िर थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page