धान की खरीद से पहले मंडियों में पुख्ता भंडारण व्यवस्था करे मान सरकार: रविश राज

The Mann government should make proper storage arrangements in the markets before purchasing paddy: Ravish Raj

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने पंजाब सरकार से धान की खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में पुख्ता प्रबंध और पर्याप्त भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार को पहले से तैयारी करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मंडियों में धान की आवक बढ़ने के बाद किसानों को फसल बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खरीद के बाद फसल के सुरक्षित भंडारण और समय पर उठान की व्यवस्था भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

रविश राज शर्मा ने कहा कि सरकार को केवल धान खरीद शुरू करने की घोषणा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मंडी में फसल पहुंचने से लेकर तौल, खरीद, उठान, भंडारण और किसानों के खातों में समय पर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, खरीद एजेंसियों की सक्रियता, लिफ्टिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम और स्टोरेज क्षमता सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि खरीद के बाद धान मंडियों में ही पड़ा रहा तो इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी मंडियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कमियों को दूर किया जाए और किसानों की शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए प्रभावी तंत्र बनाया जाए। शर्मा ने कहा कि सरकारी लापरवाही का बोझ किसान पर नहीं डाला जाना चाहिए। सरकार यह सुनिश्चित करे कि किसान की फसल समय पर खरीदी जाए, मंडियों से उसका उठान हो, सुरक्षित भंडारण किया जाए और बिना किसी देरी के किसानों को भुगतान मिले।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page