जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) जालंधर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

District Congress Committee (Urban) Jalandhar paid tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi and former Prime Minister of the country Shri Lal Bahadur Shastri on their birth anniversary.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) जालंधर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि बापू का सत्य, अहिंसा और सभी धर्मों के बीच सद्भाव का रास्ता ही आज देश को आगे ले जा सकता है। एक तरफ महात्मा गांधी जी ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया तो दूसरी तरफ शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश के किसानों और युवाओं को ताकत दी। शास्त्री जी की सादगी आज के नेताओं के लिए मिसाल है।IMG 20261002 WA0288

विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी ने कहा कि आज के युवाओं को गांधी और शास्त्री जी के जीवन से सीखना चाहिए। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई भी गांधी जी के रास्ते पर चलकर ही जीती जा सकती है। BJP राज में किसान और युवा दोनों परेशान हैं। शास्त्री जी ने किसानों को भगवान का दर्जा दिया था, लेकिन आज किसान सड़कों पर हैं। किसानों को अपने हक के लिए प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page