

जालंधर : आम आदमी पार्टी के मेयर विनीत धीर और विधानसभा टिकट प्रत्याशी विनीत धीर ने अपने नॉर्थ हल्का में बनाए गए मुख्य ऑफिस में प्रैस कांफ्रेंस गई इस मौक पर आम आदमी पार्टी के मेयर विनीत धीर और विधानसभा टिकट प्रत्याशी विनीत धीर ने कांग्रेस के मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट माइक खोसला, उद्योगपति और भाजपा युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता प्रशांत गंभीर और पंजाब पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी को पार्टी में शामिल होने पर उनका हार्दिक स्वागत कर बधाई दी गई मेयर विनीत धीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नॉर्थ हल्का में अपनी स्थिति और मजबूत हो गई है।
इस दौरान कांग्रेस नेता माइक खोसला ने कहा कि मैं पिछले 40 साल से कांग्रेसी हूं, लेकिन अब पार्टी में बहुत कुछ चेंज हुआ, जिसकी वजह से पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि मेयर ने 2 साल में जालंधर को बदलकर रख दिया है। नार्थ वार्ड में सब मेयर के साथ है।
इस मौक पर आम आदमी पार्टी में ज्वाइन लोगों ने अपील की है कि आप लोग मेयर विनीत धीर को वोट डाले ताकि नार्थ एरिया में विकास की रफ्तार तेज हो सके। इस दौरान पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बीते दिन बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हमारी समस्या को सुना और उसका उचित समाधान करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार फिर आम आमदी पार्टी की सरकार बनने जा रही है
इस मौके पर उनके साथ हन्नी तलवाड़, दीपक शरदा,शुभम शर्मा, पवन भनोट, नीरज कश्यप,नीमा,जसल व अन्य पार्टी वर्कर उपस्थित रहे