

जालंधर : जिला प्रशासन ने दीवाली के त्योहार के मद्देनजर पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में अस्थायी पटाखा मार्केट लगाने की मंजूरी दे दी है। इस बार गांव राओवाली (अजय पार्क के पास) में 5.5 एकड़ जमीन पर पटाखा मार्केट लगेगी। वहीं पटाखा मार्किट लगने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि मैदान में सफाई का काम शुरू हो गया है। पटाखा मार्किट लगाने को लेकर सुरक्षा के इतजाम किए गए है। ऐसे में प्रत्येक दुकान के बाहर कम से कम 4 पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) और अंदर 200 लीटर पानी का टैंक रखना अनिवार्य होगा।
जानकारी देते हुए प्रधान विकास भंडारी ने कहा कि पिछली बार जगह पर पार्किंग को लेकर काफी तंगी आई थी। ऐसे में वह चाहते थे कि दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और पार्किंग की दिग्गत ना हो। भंडारी ने कहा कि उनके द्वारा 5 साल के लिए जगह को लीज पर लिया गया है।इसी के साथ दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी रखनी होगी। वहीं अस्थाई दुकानें नेशनल हाईवे और रिहायशी इलाकों से 50 मीटर, पेट्रोल पंप से 50 मीटर, तथा फैक्ट्रियों और पार्किंग से 15 मीटर की दूरी पर होंगी
विकास भंडारी ने कहाकि उनके द्वारा 5 साल तक यहां पर पटाखा मार्किट लगाई जा सकती है, लेकिन प्रशासन की मंजूरी के बाद ही 5 साल तक लगातार पटाखा मार्किट लग सकती है। भंडारी ने कहा कि पिछली बार 4.5 एकड़ जमीन थी, लेकिन इस बार पटाखा मार्किट के पास 3 गुणा जमीन है, जहां दुकानदारों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में प्रशासन द्वारा कुछ हिदायतें दी गई है, जिनका पटाखा मार्किट पहले की तरह पालन करेंगी।