

जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा ने दिल्ली स्थित पंजाब भवन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त. प्रधान एवं जालंधर कैंट विधानसभा हलका से विधायक परगट सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं
लक्की बिंद्रा ने कहा कि परगट सिंह एक कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी हित की आवाज को बुलंद करते हुए हर परिस्थिति में खेल भावना की भांति कांग्रेस संगठन के साथ मजबूती से खड़े होकर काम किया है। उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नयां उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि परगट सिंह की नियुक्ति से वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्त्ताओं में भारी उत्साह है। सभी नेता और कार्यकर्त्ता एकजुट होकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे तथा पंजाब विरोधी ताकतों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।
आप को बता दें कि पंजाब की जनता मौजूदा सरकार से निराश है और कांग्रेस को दोबारा उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ताओं सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। की मेहनत और एकजुटता के चलते 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।