

जालंधर : फगवाड़ा गेट में सट्टेबाज मोनू के घर कुछ दिन पहले पुलिस ने रेड करके घर से कम्प्यूटर, 4 फोन, दस्तावेजी सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 14 लोगों को राउंडअप किया था। जिसके बाद थाना 3 की पुलिस मोनू सहित अन्य आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए लेकर आई। दूसरी ओर मेडिकल चैकअप के दौरान पुलिस दोषियों को खास सुविधा देती दिखी थी। वहीं, अब इस मामले में ACP Headquarters ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
ACP करनैल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस स्टेशन डिवीज़न नंबर 3 के पुलिसकर्मी गिरफ्तार लोगों को मेडिकल जांच के लिए ले जाने के लिए एक प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। कानून और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।