

जालंधरः पंजाब में अकाली भाजपा के गठबंधन के बाद आज भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ के घर सुखबीर बादल पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया सहित कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद है।बता दे कि पंजाब में 2027 होने वाले विधानसभा चावन को लेकर सुखबीर बादल में कमर कस लिया और वे लगातार कार्यकर्ताओं व नेताओं के घर पर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि आज जालंधर में आकर लीडरशिप से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि गठजोड़ लोगों की अरदास है। अकाली-भाजपा का गठजोड़ विरोधी ताकतों के खिलाफ है।