मालवा जोन में अग्रवाल समाज की भलाई को लेकर अहम बैठक, बोर्ड की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर हुआ मंथन

An important meeting was held in Malwa Zone regarding the welfare of the Agrawal community, and discussions were held to improve the functioning of the board.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

मालवा जोन :  अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल की अगुवाई में मालवा जोन में अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब वाइस चेयरमैन साहिल अग्रवाल तथा मालवा जोन के को-इंचार्ज अमन कंसल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के दौरान अग्रवाल समाज वेलफेयर बोर्ड की कार्यप्रणाली एवं परफॉर्मेंस को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के हित में आने वाले समय में नई योजनाएं और पहल शुरू करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज के लोगों की समस्याओं, सुझावों और जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा सरकार और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर विजय कुमार बंसल, जय कृष्ण बंसल, कृष्ण लाल बंसल, कुंज बिहारी, जुगन किशोर गोयल, डॉ. सरजस कौर, रवि गर्ग, अनुज गर्ग, अभिषेक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, ज्ञान चंद, शिव गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकजुटता, तरक्की और कल्याण के लिए बोर्ड पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। समाज के सुझावों को साथ लेकर भविष्य में ऐसी पहलों को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page