आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से ही हल्का के कांग्रेस कार्यकर्ता कस लें अपनी कमर : बंटी अरोड़ा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए कमर कस लें। पुराना वार्ड नंबर 62 व अब न्यू वार्ड नं 78 के कांग्रेस नेता बंटी अरोड़ा ने द ट्राइडेंट न्यूज के संवाददाता के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने नगर निगम चुनाव की समीक्षा करते हुए बताया कि मेरी वार्ड के लोग पंजाब पूर्व केबिनेट मंत्री अवतार हेनरी व नॉर्थ हल्का विधायक जुनियर अवतार हेनरी बावा को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यों से कोई व्यक्ति अनभिज्ञ नहीं है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है चाहे वह कानून व्यवस्था की बात हो यां सफाई व्यवस्था की आप सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इस लिए अब लोगों का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ है।अब मेरी वार्ड
के लोग चाहते हैं कि जो गलती उनसे विधानसभा चुनाव में हुई है वह गलती नगर निगम चुनाव में हर्गिज करने के मूड़ में नहीं है। बंटी अरोड़ा ने कहा कि बहुत ही कम समय रह गया है नगर निगम चुनावों में इसके मद्देनजर सभी कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें व कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करें।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page