

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि वह भी इस सूची में शामिल है। सीएम मान, कुलदीप धालीवाल, शैरी कलसी, इंदरबीर सिंह निज्जर, हरमीत सिंह संधू, इंद्रकौर मान, बलकार सिंह, करणबीर सिंह घुम्मण सूची में शामिल है।
