

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के थाना तीन पुलिस पार्टी टीम ने त्योहारों के चलते थाना की तरफ से सुरक्षा बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीश लाल ने बताया कि यह कार्रवाई मानयोग पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह एडीसीपी मुख्तयार राय के आदेशों पर की जा रही है
आप को बता दें कि थाना तीन पुलिस पार्टी टीमों ने मुख्य रास्तों समेत कई जगहों पर वाहनों के जरूरी कागजात चेक किए और संदिग्धों से पूछताछ की।
पुलिस का मकसद त्योहारों के दौरान कोई गलत घटना रोकना और शांति बनाए रखना है। पुलिस बाजारों, मुख्य रास्तों और संवेदनशील जगहों पर खास नजर रख रही है। थाना पुलिस टीमों की तरफ से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।