2027 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जन-जन तक पहुंचाएंगे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं: राकेश राठौर

To ensure BJP's victory in 2027, we will take the Modi government's public welfare schemes to every person: Rakesh Rathore

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

इसी अभियान के तहत भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश सह-संयोजक नीरज गुप्ता के निवास स्थान पर एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राकेश राठौर का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में भाजपा जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, गरीबों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने, युवाओं को अवसर देने और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थी इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल घोषणाओं से संतुष्ट होने वाली नहीं है, बल्कि वह धरातल पर विकास, बेहतर सुविधाएं, रोजगार के अवसर और जवाबदेह शासन चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ भाजपा की विकासपरक सोच को भी लोगों के सामने रखेंगे।

राकेश राठौर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का लक्ष्य मजबूत जनसंपर्क, सक्रिय संगठन और जनहित के मुद्दों के आधार पर जनता का विश्वास जीतना है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बैठकों के माध्यम से पार्टी आम लोगों, व्यापारियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद को और मजबूत करेगी।

इस अवसर पर सरबजीत गुप्ता,भाजपा नेता ललित बबू,डॉ. अनिल सूद, घई फर्नीचर से पुनीत, मोदी फर्नीचर से आशु, टीटीएस से गुरबख्श लाल, मिंटू, रविंदेरा फर्नीचर से रवि,विक्की, अवतार नगर से सतिंदर पुरी सहित मोहल्ला मखदूमपुरा के अनेक सम्माननीय निवासी उपस्थित रहे। विकास गुप्ता, कपिल गुप्ता, अतुल गुप्ता, किशन गुप्ता, बाबू जी और अभिषेक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बैठक में सहभागिता की।

नीरज गुप्ता ने राकेश राठौर के आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ हुई चर्चा से क्षेत्रवासियों को भाजपा की नीतियों और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के जनसंपर्क कार्यक्रमों से संगठन और जनता के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।

राकेश राठौर ने क्षेत्रवासियों का स्वागत, सम्मान और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पंजाब के विकास के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page