अमित शाह की महारैली ने रचा इतिहास, प्रशासनिक दबाव और बाधाओं के बावजूद उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब : अशोक सरीन हिक्की

Amit Shah's mega rally created history, despite administrative pressure and obstacles, unprecedented crowds gathered: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जालंधर में आयोजित विशाल नशा मुक्ति महारैली को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि आज जालंधर की धरती ने राजनीतिक इतिहास का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने रैली की अभूतपूर्व सफलता पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, विभिन्न संचालन एवं प्रबंधन समितियों, मीडिया टीम, सोशल मीडिया टीम तथा दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक का हृदय से आभार व्यक्त किया।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि इस महारैली की सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भाजपा के उस मजबूत संगठनात्मक ढांचे की जीत है, जिसने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अथक परिश्रम किया। उन्होंने विशेष रूप से सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों को रैली तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दबाव, ट्रांसपोर्टरों पर अनावश्यक दबाव बनाने और जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोकने जैसे प्रयासों के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जनता और कार्यकर्ताओं के संकल्प के आगे सभी बाधाएं बौनी साबित हुईं और रैली ने जालंधर के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जालंधर के राजनीतिक इतिहास में किसी भी दल द्वारा इतनी विशाल, अनुशासित और जनभागीदारी से परिपूर्ण रैली आयोजित नहीं की गई। पंजाब के हर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता नशा मुक्त, सुरक्षित और विकासशील पंजाब के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहती है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि रैली को सफल बनाने में विभिन्न प्रबंधन समितियों के सदस्यों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ठ सहित सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया टीम और सोशल मीडिया टीम ने भी रैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।

उन्होंने कहा कि आज की यह ऐतिहासिक महारैली पंजाब की जनता के जनसंकल्प की आवाज बनकर उभरी है। यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशा मुक्त पंजाब, सुशासन और विकास के प्रति लोगों के विश्वास का विराट प्रदर्शन थी। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी भाजपा समर्थकों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके उत्साह और समर्थन ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई है।

अशोक सरीन हिक्की ने विश्वास व्यक्त किया कि जालंधर की यह ऐतिहासिक महारैली आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन की नई दिशा तय करेगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page