

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव का नई दिल्ली में हुए विमोचन कार्यक्रम में बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होने से पंजाब की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की चौंकाने वाली मौजूदगी ने पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में भारी सियासी हलचल पैदा कर दी है कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह को सोनिया गांधी के साथ पहली पंक्ति में बैठाया गया था।आप को पता होगा कि 2021 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस बुक लॉन्च में पहुंचने से उनके दोबारा कांग्रेस में वापसी करने या बीजेपी से नाराजगी को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं।
हाल ही में कैप्टन ने पंजाब के मुद्दों पर उनकी राय न लिए जाने को लेकर बीजेपी से नाखुश होने के संकेत दिए थे, हालांकि गांधी परिवार के निमंत्रण पर वह इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने गांधी परिवार से अपने पुराने निजी रिश्तों को कायम रखा है
इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन/सी जोसेफ विजय और कई अन्य विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे।