

जालंधर : आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके से उम्मीदवार बनाए जाने पर वनीत धीर ने पार्टी की समूची लीडरशिप का दिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह पार्टी हाईकमान और सभी वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं।
वनीत धीर ने इस मौके पर अपने साथियों, शुभचिंतकों, हलका निवासियों और पार्टी के मेहनती वर्करों का भी विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्हें लोगों की ओर से लगातार मिल रहे प्यार, सम्मान और शुभकामनाओं से वह बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और प्यार उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह विश्वास दिलाते हैं कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे। साथ ही जालंधर नॉर्थ के विकास, बेहतरी और तरक्की को प्राथमिकता देते हुए हलके को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।