2027 चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, जालंधर नॉर्थ, सेंट्रल और कैंट के उम्मीदवार किए घोषित

AAP releases second list for 2027 elections, announces candidates for Jalandhar North, Central and Cantt

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव नजदीक आते देख पार्टी की ओर से लगातार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी, जिसमें चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं, आज पार्टी ने एक और सूची जारी कर जालंधर की तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।IMG 20261112 171811 768x903 1 IMG 20261112 171758 768x479 1

जारी की गई सूची के मुताबिक, जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से मौजूदा मेयर विनीत धीर को टिकट दिया गया है। वहीं, जालंधर सेंट्रल से हलका इंचार्ज नितिन कोहली पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके अलावा जालंधर कैंट विधानसभा सीट से दीपक बाली को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।पार्टी के इस ऐलान के बाद जालंधर की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के ये तीनों उम्मीदवार अपने-अपने हलकों में पार्टी को कितनी मजबूती दिला पाते हैं और चुनावी मुकाबले में क्या परिणाम सामने आते हैं।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page