पुलिस कमिश्नर द्वारा आदेश जारी : मैरिज पैलेसों/होटलों के दावत हॉलों, विवाह-शादियों व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार लेकर जाने पर पाबंदी

Police Commissioner issues order prohibiting carrying of weapons in banquet halls of marriage palaces/hotels, weddings and other social functions

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार का हथियार जैसे बेसबॉल, तेज हथियार, नुकीला हथियार या कोई भी जानलेवा हथियार गाड़ी में रखकर चलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसी प्रकार कमिश्नरेट पुलिस की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार का जुलूस निकालना, किसी समारोह/जुलूस में हथियार लेकर चलना, पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों की इकट्ठा होना और नारेबाजी करने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

पुलिस कमिश्नर द्वारा एक अन्य आदेश में कमिश्नरेट जालंधर की सीमा के अंदर आने वाले सभी मैरिज पैलेसों/होटलों के दावत हॉलों, विवाह-शादियों के कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक प्रोग्रामों में पब्लिक द्वारा हथियार लेकर जाने पर पाबंदी लगाई गई है तथा मैरिज पैलेसों और दावत हॉलों के मालिकों को हिदायत की गई है कि वे मैरिज पैलेसों/दावत हॉलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के जिम्मेदार होंगे।

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी एक अन्य आदेश के अनुसार मकान मालिक घरों में किरायेदार, पी.जी. मालिक पी.जी. और आम लोग घरों में नौकर तथा अन्य कामगार अपने नजदीकी पंजाब पुलिस के सांझ केंद्र में जानकारी दिए बिना नहीं रखेंगे।

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी एक अन्य आदेश के अनुसार कोई भी होटल/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सराय आदि के मालिक/प्रबंधक किसी भी व्यक्ति/यात्री को उसकी पहचान किए बिना नहीं ठहराएंगे। होटल/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सराय आदि में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति/यात्री का वैध फोटो पहचान कार्ड, जो सक्षम अधिकारी द्वारा उसे जारी किया गया हो, की उस व्यक्ति/यात्री द्वारा स्व-प्रमाणित फोटो कॉपी बतौर रिकॉर्ड रखेंगे तथा व्यक्ति/यात्री का मोबाइल नंबर सत्यापित करने के अलावा ठहरने वाले व्यक्ति/यात्री का रिकॉर्ड दिए गए प्रोफॉर्मा में रजिस्टर पर मेंटेन करेंगे। होटल/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सराय आदि में ठहरे व्यक्तियों/यात्रियों संबंधी जानकारी रोजाना सुबह 10 बजे संबंधित मुख्य अफसर थाना को भेजेंगे तथा ठहरे व्यक्तियों/यात्रियों संबंधी रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड को प्रत्येक सोमवार को संबंधित मुख्य अफसर थाना से वेरीफाई करवाएंगे और जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध करवाएंगे।

इसके अलावा जब भी कोई विदेशी व्यक्ति किसी होटल/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सराय में ठहरता है तो इस संबंध में सूचाना इंचार्ज फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस, दफ्तर कमिश्नर पुलिस, जालंधर को दी जाए। इसके अलावा प्रत्येक होटल/रेस्टोरेंट/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सरायों के कॉरिडोर, लिफ्ट, रिसेप्शन काउंटर और मुख्य प्रवेश द्वार पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल/रेस्टोरेंट/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सराय में ठहरता/आता है, जो किसी पुलिस केस में वांछित है या किसी होटल/रेस्टोरेंट/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सराय में ठहरे/आए व्यक्ति/यात्री को किसी अन्य राज्य/जिले की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता है तो होटल/रेस्टोरेंट/मोटल/गेस्ट हाउस तथा सराय का मालिक/प्रबंधक तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाने/पुलिस कंट्रोल रूम को देने के जिम्मेदार होंगे।

उक्त सभी आदेश 8 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page