नशे के कारण बुझ चुके घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं: अशोक सरीन हिक्की

Let us light a lamp in memory of the lamps of homes that have been extinguished due to drug addiction: Ashok Sarin Hikki

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने अपने जिले के निवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर अपने घरों में एक दीपक उन युवाओं की याद में अवश्य जलाएं, जिनकी जिंदगी नशे की भेंट चढ़ गई। दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर वाहेगुरु के समक्ष अरदास करें कि पंजाब से नशे का अंधकार दूर हो और भविष्य में किसी भी मां की गोद नशे के कारण सूनी न हो।

दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर शुभकामना संदेश देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। नशे ने प्रदेश के अनेक युवाओं का जीवन बर्बाद कर दिया है और कई परिवारों को ऐसा दर्द दिया है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। नशे के कारण अपने बेटों को खोने वाली माताओं का दुख पूरे पंजाब का दुख है।

उन्होंने कहा कि दीपावली की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होगी, जब हम समाज के जरूरतमंद और दुखी लोगों के साथ अपनी खुशियां साझा करेंगे। उन्होंने पंजाबवासियों से नशामुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने तथा प्रदेश की प्रगति और चढ़दी कला के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page