जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दो मंडलों में भाजपा ने की प्रधानों की नियुक्ति

BJP appoints Pradhans in two Mandals of Jalandhar North Assembly Constituency

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी, जालंधर (शहरी) के प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दो मंडलों के प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके तहत भगत सिंह किला मंडल प्रधान के रूप में आशीष सहगल तथा किशनपुरा मंडल प्रधान के रूप में शाम शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अशोक सरीन हिक्की ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रधानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और सभी पदाधिकारियों को मिलकर जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में संगठन का विस्तार करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त मंडल प्रधान अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page