महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा जालंधर ने करवाया हवन यज्ञ, समाज की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

On the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti, Agrawal Sabha Jalandhar organised a havan yagya and prayed for the happiness and prosperity of the society.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा जालंधर की ओर से लादोवाली रोड स्थित अग्रवाल आश्रम में श्रद्धापूर्वक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्र बंधुओं ने कुलदेवी मां महालक्ष्मी जी एवं महाराजा अग्रसेन जी का विधिवत पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वकल्याण के लिए आहुतियां डालीं।

कार्यक्रम में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला चेयरमैन महेश गर्ग ने भी शिरकत की। इस अवसर पर अग्रवाल सभा जालंधर के प्रधान अश्वनी अग्रवाल ने समस्त अग्रवाल समाज को महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

सभा के महामंत्री अविनाश अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल आश्रम में जल्द ही महाराजा अग्रसेन भवन के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की, ताकि समाज को एक भव्य एवं उपयोगी भवन उपलब्ध करवाया जा सके।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा जालंधर के सरपरस्त एवं पंजाब सरकार के अग्रवाल भलाई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्री मनोज अग्रवाल ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, आपसी सहयोग और सेवा भावना ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समागम 18 अक्टूबर, रविवार को मोगा में अग्रवाल सभा पंजाब द्वारा अग्रवाल सभा मोगा के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समस्त अग्रवाल समाज से इस समागम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।IMG 20261011 WA0461

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाते हुए समाज सेवा, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। धार्मिक एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के चेयरमैन अशोक गुप्ता, कैशियर  विजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंगला एवं श्री पुनीत मित्तल, सुरिंदर गुप्ता, सह-कैशियर सुशील गुप्ता, उपप्रधान  अश्वनी गुप्ता, सचिव राजी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय बंसल, अविनाश जिंदल, ललित मित्तल, नवल किशोर अग्रवाल, प्रमोद बंसल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page